देश की खबरें | तीन इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के सामने चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनमें तीन पर ईनाम घोषित किया गया था।

दंतेवाड़ा, एक मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के सामने चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनमें तीन पर ईनाम घोषित किया गया था।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर चार नक्सलियों-- मिलिशिया कमांडर सैनू उर्फ नरेश (21), मिलिशिया सदस्य संपत मंडावी (22), मिलिशिया सदस्य हिड़मो उर्फ मनोज कुहडामी (25) और मिलिशिया सदस्य रामा बघेल (31) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिलिशिया कमांडर नरेश के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है जबकि मिलिशिया सदस्य संपत मंडावी और रामा बघेल के सर पर 10—10 हजार रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्होंने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध करने तथा कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि जिले में माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के थाने, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में नक्सलियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया जा रहा है। इस अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक 94 इनामी नक्सलियों समेत कुल 350 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\