राजस्थान में कोरोना से चार और मौत, 202 नये मामले

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जयपुर में दो मरीजों की मौत हो गयी जबकि अलवर और पाली में एक एक मरीज की मौत हुयी।

जमात

जयपुर, 13 मई राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 121 हो गयी। इस बीच 202 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4328 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जयपुर में दो मरीजों की मौत हो गयी जबकि अलवर और पाली में एक एक मरीज की मौत हुयी।

उन्होंने बताया कि अलवर की 75 साल की महिला यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं। उनका बुधवार को निधन हो गया। इसी तरह एसएमएस में ही भर्ती एक पुरुष तथा पाली में 87 साल की एक महिला की मौत हो गयी। केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 62 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में बुधवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नये मामले आए जिनमें उदयपुर में 33, जयपुर में 61, जालौर में 28, पाली में 27, राजसमंद—कोटा में 5—5, सवाई माधोपुर में छह, जोधपुर में 8 नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस