केरल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत, तीन नए मामले सामने आए

मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मीडिया को यह जानकारी दी।

जमात

तिरूवनंतपुरम, 24 अप्रैल केरल में कोरोना वायरस के कारण चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गयी वहीं राज्य में इससे संक्रमण के तीन नए मामले सामने आने से कुल मरीजों की संख्या 450 हो गयी।

मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मीडिया को यह जानकारी दी।

बच्ची की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गयी। इससे पहले राज्य में दो बुजुर्गों की इस रोग के कारण मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा अनुभव है कि कोरोना वायरस न सिर्फ बुजुर्गों को बल्कि बच्चों को भी संक्रमित कर सकता है। इससे पहले राज्य में दो बच्चे इस बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन दुखद है कि एक बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची का जन्म से ही हृदय संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।

बच्ची का कोझिकोड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि डॉक्टरों ने बच्ची के जीवन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं।

राज्य में 116 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि कम से कम 331 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी