देश की खबरें | सपा के चार विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के चार विधान परिषद सदस्यों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

लखनऊ, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के चार विधान परिषद सदस्यों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, नरेंद्र सिंह भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस मौके पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह ने भाजपा का दामन थामने के बाद कहा, ‘‘मैं करीब पिछले डेढ़ साल से भाजपा में जाने का संकेत दे रहा था। मैं मोदी जी और योगी जी से काफी प्रभावित हूं।’’

सिंह ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और उसके सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सुभासपा के अलग होने से भाजपा पर कोई असर नहीं होगा।

रवि शंकर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पौत्र हैं।

भाजपा में शामिल हुए सपा विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी अगस्त 2013 में आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद नागपाल का तबादला कराए जाने संबंधी अपने दावे को लेकर सुर्खियों में आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी