देश की खबरें | नोएडा में अलग अलग जगहों पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग अलग जगहों पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), नौ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग अलग जगहों पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह दादरी मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न जगहों से लूटे हुए 62 मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार को सुबह फेज-दो थाने की पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया दल के अधिकारी जब दादरी मुख्य मार्ग पर जांच कर रहे थे तभी भंगेल गांव की तरफ से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे ककराला गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाकर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ लकी और सोनू उर्फ चटनी गोली लगने से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इनका एक साथी शमशाद मौके से भाग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एनसीआर में विभिन्न जगहों से लूटे हुए 62 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों में सोनू उर्फ चटनी के ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 20 मामले दर्ज हैं, जबकि संदीप उर्फ लकी के ऊपर आठ मामले दर्ज हैं।

वहीं, मुठभेड़ की एक अन्य घटना में थाना ईकोटेक-3 की पुलिस ने लूटपाट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहनवाज उर्फ शानू को मंगलवार रात गिरफ्तार किया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शाहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहनवाज, अगस्त महीने में ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर लूटपाट करने के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से देसी तमंचा और लूटपाट से प्राप्त 24,500 रुपये नकद, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट