देश की खबरें | बेंगलुरू में मृत पाए गए एक ही परिवार के चार सदस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने किराये के घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, छह जनवरी कर्नाटक के बेंगलुरु में दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने किराये के घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38) उनकी पत्नी राखी (35) और उनके पांच और दो वर्ष के दो बच्चों के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दंपति आज सुबह घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। दंपति ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चल पाया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार पिछले दो साल से वर्तमान पते पर रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने बताया कि अनूप कुमार एक निजी फर्म में 'सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट' के रूप में काम करते थे।

उन्होंने मृतकों के परिवार को सूचित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड