Rajasthan: सीकर में जवान बेटे की मौत से मानसिक तनाव में चल रहे थे परिवार के लोग, एक साथ 4 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फांसी का फंदा (Photo Credit- Pixabay)

राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व अपने बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे पुरोहितजी की ढाणी निवासी हनुमान प्रसाद (45) ने रविवार को अपनी पत्नी तारा (40) और दो पुत्रियों पूजा (22), अनु (20) के साथ घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के बाद से ही पूरा परिवार अवसाद में था.

उन्होंने बताया कि हनुमान प्रसाद के घर में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रसाद ने लिखा है कि,‘‘ बेटे की मौत के बाद से ही हमें जीने का मन नहीं है, हम जीना नहीं चाहते है.. हमारा सहारा सब कुछ वही था. यह भी पढ़े: केरल: पीरुमेदु में प्रेमी को वीडियो कॉल कर 19 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. पुलिस ने बताया कि करीब पांच माह हनुमान प्रसाद के जवान बेटे का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और तभी से पूरा परिवार अवसाद में था

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\