देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के चार सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों के चार सदस्यों को इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिम जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 26 अप्रैल मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों के चार सदस्यों को इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिम जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के सेइजांग मायाई लेइकाई और तेलौ ममांग लेइकाई इलाकों से प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (प्रो) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों की पहचान खोंगबंताबम समरजीत मेइती (26) और एलंगबाम लंगंबा मेइती (25) के रूप में हुई है और वे ‘‘जबरन वसूली की गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं’’।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के लंगथाबल मंत्रिखोंग इलाके से प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि जॉयशंकर (33) और मोइरंगथेम नेल्सन (30) भी जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल थे।

प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ) के एक समर्थक को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के हेइग्रुजम ममांग लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसके कब्जे से दो आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि विष्णुपुर जिले के केइफा रोड और खुमान इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड