विदेश की खबरें | पाकिस्तान में हमले में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, सात जनवरी पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मोहम्मद इमरान ने कहा कि स्वचालित हथियारों से लैस हमलावरों ने पारचिनार से पेशावर जाने वाले रास्ते में दो वाहनों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि खुर्रम जिले के सद्दा बाजार के निकट हुए हमले में मारे गये लोगों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

डीपीओ ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में सुन्नी और शिया के बीच सांप्रदायिक झड़प की घटनाएं होती रहती हैं।

पारचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैसर अब्बास ने पुष्टि की कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें