देश की खबरें | अयोध्या में सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी मार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अयोध्या, 23 फरवरी फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी मार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना उस वक्त हुई जब तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र में खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उस समय मोटरसाइकिल पर एक सेल्समैन सवार था।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन पलट गया जिसके नीचे दबकर दो महिलाओं और एक बच्चे की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुर्ती (19), जतीरा (42), हर्ष (3) और सेल्समैन अब्दुल हसन (30) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

वहीं, दुर्घटनास्थल से महज दो किलोमीटर दूर एक अन्य सड़क दुर्घटना में सरकारी अस्पताल में कार्यरत तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब डॉक्टरों की कार एक मोटरसाइकिल से टकराने के बाद पलट गई।

पुलिस के मुताबिक, घायल डॉक्टरों- जय सिंह चौरसिया, विजय हरि आर्य और राजेश मिश्रा को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\