देश की खबरें | चार जुलाई : वैज्ञानिकों को ईश्वरीय कण अथवा हिग्स बोसॉन कण की खोज में सफलता मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान जगत के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानि 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई विज्ञान जगत के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानि 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।

इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया।

यह भी पढ़े | Kanpur Encounter: CM योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद पुलिसवालों के परिजनों में एक सदस्य को नौकरी और 1 करोड़ की मदद.

देश दुनिया के इतिहास में 4 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं: PM नरेंद्र मोदी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1760 : मीर जाफर का पुत्र मिरान पटना में गंडक नदी के किनारे मारा गया।

1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।

1789 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की।

1810: फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1881 : सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर ‘टॉय ट्रेन’ चलाई गई।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902 : भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ

1946 : फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963 : तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1986 : सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया।

1997 : नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

1999 : भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता।

2012 : सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट