खेल की खबरें | निकहत सहित चार भारतीय महिला मुक्केबाज एलोर्डा कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने गुरुवार को यहां कजाखस्तान की टोमिरिस मिर्जाकुल को 5-0 से हराकर एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

अस्ताना (कजाखस्तान), 16 मई मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने गुरुवार को यहां कजाखस्तान की टोमिरिस मिर्जाकुल को 5-0 से हराकर एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

निकहत के अलावा मीनाक्षी (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा) और मनीषा (60 किग्रा) ने भी आसानी से फाइनल में जगह बना ली।

मीनाक्षी और मनीषा ने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में समान दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान की मुक्केबाजों क्रमश: गुलनाज बुरीबायेवा और तंगतार असेम के खिलाफ 5-0 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर अनामिका को विजयी घोषित किया गया क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की गुलनार तुरापबे को तीन चेतावनियों के बाद विरोधी को अत्यधिक पकड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।

हालांकि सोनू (63 किग्रा) और मंजू बंबोरिया (66 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सोनू को उज्बेकिस्तान के जीदा याराशेवा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि मंजू को चीन की लियू यैंग के खिलाफ 0-5 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड