देश की खबरें | भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के चार मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त भारत के चार मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है।

भारत के सात मुक्केबाज सोमवार को क्वार्टर फाइनल में उतरे जिनमें से चार ने जीत दर्ज की।

जयदीप रावत (71 किग्रा) ने दबदबे वाला प्रदर्शन किया और संयुक्त अरब अमीरात के अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद आइसा को दूसरे राउंड में ही बाहर का रास्ता दिखाया।

वंशज (63.5 किग्रा) ने ताजिकिस्तान के मखकमोव डोवुड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की, जबकि दक्ष सिंह (67 किग्रा) ने किर्गिस्तान के एल्डर तुर्दुबाएव को 4-1 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में सुरेश विश्वनाथ (48 किग्रा) ने किर्गिस्तान के अमानतुर झोलबोरोसव के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की।

विक्टर सैखोम सिंह (54 किग्रा) किर्गिस्तान के डरबेक तिलवाल्डिव से 2-3 से जबकि विजय सिंह (57 किग्रा) ताजिकिस्तान के मोरोदोव अबुबकर से 0-3 से हार गये। रवींद्र सिंह को ताजिकिस्तान के योकूबोव अब्दुर्रहीम ने 3-2 से हराया।

भारत ने ड्रा के दिन ही अपने लिये 20 पदक पक्के कर दिये थे। कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए कई देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर