देश की खबरें | कार के पेड़ से टकरा जाने से एक बच्चे सहित चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने के अमानतगढ गांव का बिलाल अपनी बहन के घर की दावत में शामिल होने के लिए देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के माहेश्वरी आया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने के अमानतगढ गांव का बिलाल अपनी बहन के घर की दावत में शामिल होने के लिए देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के माहेश्वरी आया था।

बिलाल की बहन की रविवार को शादी हुई थी और आज सोमवार को वलीमा की दावत थी ।

जैन ने बताया कि दावत में शामिल होने के बाद बिलाल परिजनों के साथ वापस लौट रहा था तभी फतेहपुर कलसिया मार्ग पर माण्डुवाला गांव के पास उसकी कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में नईम (25 वर्ष), उसका पुत्र आशु (8), अरहान (18) तथा आरिफ (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिलाल और आलिया (12) गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला चिकित्सालय ले जाया गया है ।

जैन ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट