देश की खबरें | आगरा में यमुना नदी में चार लड़कियां डूबीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूब गईं।

आगरा (उप्र), तीन जून जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूब गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं। बाद में स्थानीय लोगों ने उनके शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है।

बचाई गई दो लड़कियों, सोनम और मुस्कान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

नगला नाथू के स्थानीय निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा।

उन्होंने कहा, "वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं। अचानक, वे सभी डूबने लगीं। मैं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।"

उसने शोर मचाया और गांव वालों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे।

उसने कहा, "किसी तरह हम दो लड़कियों को बचाने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।"

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, "यह एक बहुत दुखद घटना है। चार लड़कियों की मौत हो गई है। बाकी दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी