बंगाल के चार जिले रेड जोन, कोलकाता के 287 इलाके निरुद्ध क्षेत्र घोषित

कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।

जमात

कोलकाता, 28 अप्रैल पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है।

ऑरेंज जोन में रखे गए जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है।

वहीं ग्रीन जोन में रखे गए आठ जिलो में अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं।

रेड जोन वे इलाके हैं जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा। ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान निरूद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है जिनमें शहर के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं।

मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्ब मेदिनिपुर जिले में आठ निरुद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से पांच ऐसे इलाके हैं जहां नौ अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 निरुद्ध क्षेत्रों में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता के 287 निरुद्ध क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

सिन्हा ने बताया कि अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका