देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे पर सामान में छिपाकर रखे गए चार धनेश पक्षी बचाए गए, दो विमान यात्री गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई ने मुंबई हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से चार लुप्तप्राय धनेश (हॉर्नबिल) पक्षियों को बचाया जो सामान में छिपाकर इनकी भारत में कथित तौर पर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 अक्टूबर सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई ने मुंबई हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से चार लुप्तप्राय धनेश (हॉर्नबिल) पक्षियों को बचाया जो सामान में छिपाकर इनकी भारत में कथित तौर पर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस सिलसिले में गिरफ्तार दो यात्रियों में एक महिला भी शामिल है। सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर में थाईलैंड से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनके सामान में पक्षी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई के ये यात्री - एक पुरुष और एक महिला - बैंकॉक से एयर इंडिया की उड़ान से हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके सामान की तलाशी चार हॉर्नबिल पक्षी पाए गए, जिन्हें छिपा कर रखा गया था।’’

एक वन अधिकारी ने कहा कि चार हॉर्नबिल पक्षी विसायन और सुलावेसी प्रजाति के थे, जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हॉर्नबिल एक बैग के अंदर प्लास्टिक के डिब्बे में रखे गए थे जो चॉकलेट से भरा था।’’

अधिकारी ने बताया कि पक्षी जीवित थे। बचाए जाने के बाद, उन्हें सामान्य वातावरण में रखा गया, पानी दिया गया और वन्यजीव विशेषज्ञों के परामर्श से भोजन दिया गया।

उनके अनुसार, चूंकि ये पक्षी भारत के मूल निवासी नहीं थे, इसलिए उन्हें उचित औपचारिकताओं के बाद बैंकॉक वापस भेज दिया गया।

वन अधिकारी ने कहा कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पक्षियों को उनके मूल देश में वापस भेजने के आदेश जारी किए, जिसके बाद पक्षियों को बैंकॉक वापस भेज दिया गया।

अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, अवैध तस्करी में जब्त किए गए किसी भी विदेशी पशु या पक्षी को मूल देश या उस देश में वापस भेजा जाना चाहिए जहां से उसकी तस्करी की जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू