देश की खबरें | झारखंड के गिरिडीह में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गिरिडीह जिले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गिरिडीह, तीन जुलाई झारखंड के गिरिडीह जिले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न बैंकों के केवाईसी अपडेट, आधार अपडेट और कूरियर सेवाओं के नाम पर लोगों को कथित तौर पर ठग रहे थे।

साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोपियों को गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिझरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। उनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ के जरिए से सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

आरोपियों की पहचान दीपू कुमार मंडल उर्फ ​​दीपक मंडल (22), छोटे मंडल (30), श्रवण राय (21) और मोहित कुमार मंडल (19) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि छोटे मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाने में एक मामला दर्ज है और तेलंगाना के हैदराबाद में उसके खिलाफ साइबर ठगी के 65 मामले लंबित हैं।

इसी तरह दीपक मंडल के खिलाफ अहिल्यापुर थाने में और श्रवण राय के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाने में भी मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी