देश की खबरें | जालंधर लोकसभा उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालंधर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला माना जा रहा है जहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों ने जीत के लिए ताकत झोंक दी है।
जालंधर, नौ मई जालंधर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला माना जा रहा है जहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों ने जीत के लिए ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गयी थी। चौधरी को इस साल जनवरी में जिले के फिल्लौर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।
इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर आप में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंद्र इकबाल सिंह मैदान में हैं।
अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में जीत हासिल करने और लोकसभा में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने की उम्मीद है।
मार्च 2022 में बड़े बहुमत से पंजाब की सत्ता में आई आप को तीन महीने बाद ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था इसलिए उसके लिए यह चुनाव और अहम हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)