देश की खबरें | नोएडा फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए चार कंपनियों ने लगाई बोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित नोएडा फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए टी-सीरीज के स्वामित्व वाली सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित चार कंपनियों ने बोली लगाई है।

नोएडा, छह जनवरी यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित नोएडा फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए टी-सीरीज के स्वामित्व वाली सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित चार कंपनियों ने बोली लगाई है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महात्वाकांक्षी परियोजना को इसी साल धरातल पर उतार दिया जाएगा।

सिंह ने कहा, ‘‘फिल्म सिटी की तकनीकी बोली की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू की गई। इसे विकसित करने के लिए चार कंपनियां आगे आई हैं। इस परियोजना में सुपर सोनिक टेक्न बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी और अन्य), मैसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी बोनी कपूर और अन्य, मैसर्स सुपर कैसेट्स इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज) और लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड केसी बोकाडिया एवं अन्य ने रुचि दिखाई है।’’

उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में विकसित होने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना की विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए वैश्विक निविदा निकाली गई थी।

फिल्म सिटी के प्रथम चरण में 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाना है। इसके बाद अन्य चरणों पर कार्य किया जाएगा। यहां होटल, प्लाजा एवं मॉल बनाए जाएंगे जबकि 20 प्रतिशत भूमि को हरियाली के लिए आरक्षित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट