देश की खबरें | इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ ​के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, 11 अगस्त छत्तीसगढ़ ​के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:40 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के जिंदल रेलवे साइडिंग के करीब खड़ी एक मालगाड़ी को वहां ‘शंटिंग’ कर रहे डबल इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के आगे और पीछे हिस्से में एक-एक इंजन लगा हुआ था। इस घटना में मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन भी पटरी से उतर गया। वहीं, टक्कर मारने वाले इंजन को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर सुधार कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि रेल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू