चंडीगढ़ की कंपनी से पैसे ऐंठने के लिए अवैध छापेमारी करने वाले चार CBI अधिकारी गिरफ्तार, हुए बर्खास्त

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पैसे ऐंठने के लिए चंडीगढ़ में एक कंपनी के यहां अनधिकृत छापेमारी करने के आरोप में अपने चार सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) ने पैसे ऐंठने के लिए चंडीगढ़ में एक कंपनी के यहां अनधिकृत छापेमारी (Illegal Raids) करने के आरोप में अपने चार सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एजेंसी की नीति के तहत सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने इस शर्मनाक प्रकरण के उनके संज्ञान में लाए जाने के बाद आरोपी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए.

उन्होंने बताया कि सुमित गुप्ता, प्रदीप राणा, अंकुर कुमार और आकाश अहलावत को फर्जी छापे से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एजेंसी ने हिरासत में ले लिया. ये सभी सीबीआई की दिल्ली स्थित इकाइयों में सब-इंस्पेक्टर थे.यह मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ के एक व्यवसायी ने सीबीआई से शिकायत की कि 10 मई को सीबीआई अधिकारियों सहित छह लोग उसके कार्यालय में आए और धमकी दी कि आतंकवादियों का समर्थन करने और उन्हें धन मुहैया कराने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: आतंकी मामले में बिजमैन को फंसाने की धमकी देने वाले सीबीआई के 4 अधिकारी बर्खास्त

सीबीआई प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जबरदस्ती एक कार में बिठाया और उनसे 25 लाख रुपये की मांग की.’’

अधिकारियों ने बताया कि ‘छापेमारी’ के दौरान हंगामा हुआ और एक अधिकारी को पकड़ लिया गया और बाद में, अन्य लोगों की भी पहचान की गई. जोशी ने बताया कि सीबीआई ने आरोपी अधिकारियों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए.

उन्होंने बताया ,"भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एजेंसी की नीति के तहत, न सिर्फ बाहरी बल्कि अपने अधिकारियों के संबंध में भी... शिकायत मिलने पर सीबीआई ने तत्काल एक मामला दर्ज किया और मामले में कथित रूप से शामिल तीन अन्य अधिकारियों की पहचान की तथा उनकी गिरफ्तारी की. इन दोषी अधिकारियों के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए इन चारों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट