देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा के चार और राकांपा-शिवसेना के दो-दो उम्मीदवार विजयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के चार और सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सोमवार रात को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाम करीब सात बजे दो घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना अभी जारी है।

मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के चार और सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सोमवार रात को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाम करीब सात बजे दो घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना अभी जारी है।

अधिकारी ने कहा कि सभी आठ उम्मीदवारों ने राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में जगह बनाने के लिए न्यूनतम 26 वोट का कोटा हासिल किया।

विधान परिषद अध्यक्ष और राकांपा उम्मीदवार रामराजे निंबालकर, उच्च सदन में विपक्ष के नेता भाजपा के प्रवीण दारेकर और भाजपा के पूर्व मंत्री और अब राकांपा के उम्मीदवार एकनाथ खडसे ने आसानी से जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या में पहली वरीयता के वोट हासिल किए।

अधिकारी ने कहा कि अंतिम मतगणना की घोषणा सभी दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद की जाएगी। शिवसेना के दोनों उम्मीदवारों सचिन अहीर और अमश्य पड़वी ने भी जीत हासिल की। कांग्रेस के दो उम्मीदवार, जो सत्तारूढ़ गठबंधन एमवीए का हिस्सा हैं, पहली वरीयता के वोट का न्यूनतम कोटा हासिल करने में विफल रहे।

भाजपा ने पांच उम्मीदवार- दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड को मैदान में उतारा था, जिनमें से पहले चार को चुनाव जीतने के लिए आवश्यक न्यूनतम कोटा पहले ही मिल चुका है।

भाजपा विधायक अतुल भाटखलकर ने कहा, ‘‘दारेकर को पहली वरीयता के 29 वोट मिले, जबकि राम शिंदे और भारतीय को पहली वरीयता के 30 वोट मिले। इसका मतलब है कि सूची में शीर्ष तीन उम्मीदवारों के हमारे अतिरिक्त वोट हमारे पांचवें उम्मीदवार प्रसाद लाड को स्थानांतरित हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि यदि आप भाजपा उम्मीदवारों को पहली वरीयता के सभी वोटों की गिनती करते हैं, तो पार्टी को 133 वोट मिले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 106 विधायक हैं, जबकि उसके उम्मीदवारों के लिए शेष वोट या तो निर्दलीय विधायकों से आए हैं, या छोटे दलों के विधायकों के हैं।

दक्षिण मुंबई के विधानमंडल परिसर में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच विधान परिषद की 10 रिक्त सीट के लिए मतदान हुआ। कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार, भाजपा के पांच और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। शाम करीब सात बजे दो घंटे की देरी के बाद मतगणना शुरू हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट