देश की खबरें | सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ लव सिंह (29), दयानंद सरस्वती (34), सुनील कुमार (32) और अमर कुमार (36) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई को एक कैब चालक ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि लव सिंह और उसके साथियों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चालक से पांच लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को कुछ फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए और उसे बिहार के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर दो महीने प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सिंह को तकनीकी निगरानी के जरिए पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका काम सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को ढूंढकर उन्हें अपने सहयोगियों के पास बिहार भेजना था।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि बाद में बिहार के पटना में छापेमारी कर गिरोह के सरगना सरस्वती और सुनील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट