देश की खबरें | पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई ‘हेरोइन’ के साथ चार आरोपी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के गंगानगर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में गिराए 3.6 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ चार लोगों को पकड़ा है। बल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीगंगानगर, आठ जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के गंगानगर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में गिराए 3.6 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ चार लोगों को पकड़ा है। बल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार तड़के ख्यालीवाला इलाके के पास की है। अधिकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सीमावर्ती क्षेत्र के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और इसकी जानकारी बीएसएफ को दी।

उन्होंने बताया कि उनकी सूचना पर एक कार में सवार दो और लोगों को भी पकड़ा गया है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध हेरोइन से भरे चार पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 3.6 किलोग्राम है।

उन्होंने बताया कि आरोपी उक्त नशीले पदार्थ की डिलीवरी लेने आए थे जिसे सीमा पार से ड्रोन से गिराया गया था।

आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह, रवींद्र सिंह, जसप्रीत और लवप्रीत के रूप में हुई है जिनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम भी पूछताछ के लिए पहुंची है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट