खेल की खबरें | भारत से करीबी हार के बाद पाकिस्तानी टीम की प्रशंसा की पूर्व दिग्गजों ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आम तौर पर भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना होती है लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी से मिली हार के बावजूद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम को सराहा है ।

कराची, 29 अगस्त आम तौर पर भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना होती है लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी से मिली हार के बावजूद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम को सराहा है ।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा ,‘‘ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान दिखाया जिससे भारत से हारने के बावजूद टीम की आलोचना नहीं हुई और हमारी टीम आखिरी ओवर तक जुझारूपन का प्रदर्शन करती रही ।’’

कराची में भी मैच को देखने के लिये जगह जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी ।

पूर्व टेस्ट स्पिनर इकबाल कासिम ने कहा ,‘‘ यह शानदार मैच था और काफी करीबी भी । शाहीन शाह अफरीदी के बिना भी पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया । हमें चौथे तेज गेंदबाज की कमी खली ।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर 15 . 20 रन अधिक बनाये होते तो हम मैच जीत सकते थे ।

कासिम ने कहा ,‘‘ हमारे तेज गेंदबाजों खासकर नसीम शाह और शाहनवाज दहानी ने शानदार गेंदबाजी की । चोट के बावजूद नसीम ने जिस तरह आखिरी ओवर पूरा किया, वह देखना काफी प्रेरणास्पद था ।’’

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच उन्होंने ही अंतर पैदा किया ।

कामरान ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया । हार्दिक ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल किया । वह चैम्पियन हरफनमौला है ।’’

पूर्व तेज गेंदबाज अकीब जावेद और सिकंदर बख्त ने हार्दिक और भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की ।

अकीब ने कहा ,‘ दोनों ने शॉर्टपिच गेंदों का बखूबी इस्तेमाल किया और उसका फायदा भी मिला । बाबर आजम का विकेट और नसीम के पहले ओवर में विराट कोहली का कैच छूटना अहम साबित हुआ ।’’

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला रोचक होना ही था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान ने अंत तक जैसा खेल दिखाया , वह देखकर अच्छा लगा । नसीम और मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी की ।’’

पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि भारत ने बाबर के खिलाफ अच्छी रणनीति बनाई थी । उन्होंने कहा ,‘‘ बाबर को आउट करना आसान नहीं है तो भारत ने अचानक शॉर्ट गेंद डालकर चौका दिया । बाबर के रन नहीं बनाने से बहुत फर्क पड़ा । हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान