विदेश की खबरें | अमेरिका के पूर्व सांसद रॉबर्ट सी क्रूएगर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रूएगर की बेटी सारा ने बताया कि शनिवार सुबह टेक्सस के न्यू ब्राउनफेल्स स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम क्षण में क्रूएगर की पत्नी उनके साथ मौजूद थी।

क्रूएगर की बेटी सारा ने बताया कि शनिवार सुबह टेक्सस के न्यू ब्राउनफेल्स स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम क्षण में क्रूएगर की पत्नी उनके साथ मौजूद थी।

क्रूएगर के करियर का अधिकांश समय ड्यूक विश्वविद्यालय, ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय, राइस विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी में अध्यापन में बीता।

डेमोक्रेट क्रूएगर ने 1974 में पहली बार अमेरिकी सदन के लिए चुनाव लड़ा और राजनीति में आए।

सांसद के तौर पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने उन्हें अमेरिकी राजदूत और मैक्सिकों के मामलों के समन्वयक के रूप में नियुक्त किया। 1994 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें बुरुंडी में अमेरिकी राजदूत के तौर पर नियुक्त किया था। 1995 में उनके काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमला करने के बाद उन्हें हवाई मार्ग से वापस लाया गया था। इस हमले में काफिले में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

क्रूएगर 1996 से 1999 तक बोत्सवाना में अमेरिकी राजदूत के तौर पर तैनात रहे और 1998-2000 तक 14-राष्ट्रों के ‘सदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी’ में एक विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर भी अपनी सेवाएं दी।

इसके बाद वे ऑक्सफोर्ड के मर्टन कॉलेज में एक ‘विजिटिंग फेलो’ के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में लौट गए और टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी से 2017 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने शैक्षणिक कार्य जारी रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू