देश की खबरें | असम में पूर्व उल्फा कमांडर, जाने-माने वकील, पूर्व 'आप' प्रमुख भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के पूर्व शीर्ष कमांडर से लेकर जाने-माने वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तक, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख व्यक्ति बृहस्पतिवार को असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

गुवाहाटी, 17 जुलाई यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के पूर्व शीर्ष कमांडर से लेकर जाने-माने वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तक, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख व्यक्ति बृहस्पतिवार को असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

इन नए सदस्यों को औपचारिक रूप से राज्य पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया द्वारा असम प्रभारी हरीश द्विवेदी और संगठनात्मक महासचिव जी.आर. रविन्द्र राजू सहित अन्य की उपस्थिति में संगठन में शामिल किया गया।

उल्फा (आई) के पूर्व स्वयंभू 'डिप्टी कमांडर', दृष्टि राजखोवा उर्फ मनोज राभा भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों में शामिल हैं। वह एक ज्ञात विस्फोटक विशेषज्ञ थे और उन्होंने 2020 में आत्मसमर्पण कर दिया था।

राभा ने इस समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैंने हमेशा अपनी जमीन को अपने जीवन से पहले रखा है। मैंने पहले भी अपने राज्य के लिए बलिदान दिया है और अब भी मैं इसके लिए तैयार हूं।"

उन्होंने कहा कि राज्य को अब भी विभिन्न क्षेत्रों से गंभीर खतरों का सामना करना पड़ रहा है और भाजपा जनता के लिए काम करने वाली पार्टी है।

कभी उल्फा (आई) के शीर्ष नेता परेश बरुआ के करीबी रहे राभा ने कहा, "मुझे लगता है कि आज हमारी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सबसे अच्छा मंच है और इसलिए मैं इसमें शामिल हुआ हूं।"

सत्तारूढ़ दल का दामन थामने वालों में अधिवक्ता मानस सरानिया, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर, असम गोरखा सम्मेलन के उपाध्यक्ष और ऑल असम गोरखा स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन छेत्री, रायजोर दल की युवा शाखा के पूर्व महासचिव निर्मल पायेंग और असम गण परिषद (एजीपी) केंद्रीय समिति के पूर्व सचिव अमल पटवारी शामिल हैं।

नये सदस्यों का स्वागत करते हुए, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सैकिया ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। इसके दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो 'मां भारती' की सेवा करने और भारत को 'विश्वगुरु' बनाने के इस संकल्प को वास्तविकता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान