देश की खबरें | तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री राव सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का इलाज कर रहे डॉक्टर ऑपरेशन के बाद उनकी प्रगति से संतुष्ट हैं। अस्पताल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, नौ दिसंबर तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का इलाज कर रहे डॉक्टर ऑपरेशन के बाद उनकी प्रगति से संतुष्ट हैं। अस्पताल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल ने बताया कि राव अपने आवास पर गिर गए थे जिसकी वजह से आए फ्रैक्चर के बाद उनके कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई थी।

यशोदा अस्पताल ने स्वाथ्य बुलेटिन में कहा गया कि राव (69) चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं, दर्द से मुक्त हैं और उन्होंने दिन भर आराम किया। इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत का आंकलन एवं निगरानी कर रही है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राव के बेटे और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव को फोन किया और बीआरएस अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को अस्पताल गए और राव की सेहत की जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड