विदेश की खबरें | श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने यूएनपी नेतृत्व से इस्तीफा देने का फैसला लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गत पांच अगस्त को चुनाव में यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का सोमवार को निर्णय लिया।

कोलंबो, 10 अगस्त श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गत पांच अगस्त को चुनाव में यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का सोमवार को निर्णय लिया।

पार्टी के महासचिव अकिला विराज करियावासम ने पत्रकारों को बताया कि विक्रमसिंघे (70) ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

करियावासम ने इस पद के लिए खुद और तीन अन्य संभावित दावेदारों के नाम बताये है।

विक्रमसिंघे दिसम्बर 1994 से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाली श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के बुधवार को हुए संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

एसएलपीपी ने पांच अगस्त को हुए आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 225 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।

एसएलपीपी सरकार के सदन में 150 सदस्य हैं और विपक्षी सदस्यों की संख्या 75 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज