खेल की खबरें | चेन्नईयिन के मुख्य कोच के तौर पर प्रीमियर लीग के पूर्व मैनेजर ओवेन कोएल की वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग के 2023-24 के लिए रविवार को ओवेन कोएल के मुख्य कोच के तौर पर वापसी की घोषणा की जिनसे कई वर्षों का करार किया गया है।
चेन्नई, 16 जुलाई चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग के 2023-24 के लिए रविवार को ओवेन कोएल के मुख्य कोच के तौर पर वापसी की घोषणा की जिनसे कई वर्षों का करार किया गया है।
ओवेन इस तरह 2022-2023 सत्र के खत्म होने के बाद क्लब में थॉमस बर्डारिक की जगह लेंगे।
स्कॉटलैंड के ओवेन तीन बार ‘प्रीमियर लीग मैनजर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार जीत चुके हैं। वह भारतीय फुटबॉल जगत में काफी लोकप्रिय हैं और पिछली बार चेन्नईयिन एफसी को सफलता दिला चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में क्लब 2019-20 आईएसएल के फाइनल में पहुंचा था।
चेन्नईयिन के सह मालिक विटा दानी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम ओवेन के चेन्नईयिन क्लब में वापसी से काफी खुश हैं। वह भारत के लिए नये नहीं हैं और हम सभी देख चुके हैं कि वह यहां क्या कर सकते हैं। वह हमारी युवा टीम के मार्गदर्शन के लिए सही कोच हैं, हमें खुशी है कि उनकी वापसी हुई है। ’’
ओवेन (57 वर्ष) ने 2021-22 में जमशेदपुर एफसी के साथ 43 अंक से आईएसएल शील्ड जीती थी।
ओवेन दुनिया की शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक इंग्लिश प्रीमियर लीग में भी कोच रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)