देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सरत कार का 81 वर्ष की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सरत कार का सोमवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सरत कार का सोमवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी।

वह 81 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

उन्होंने बताया कि कार अच्छे लेखक भी थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और यहां के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

कार का कटक में 1939 में जन्म हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के बाद कार 1964 में राजनीति में आए थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मुंडका इलाके में लोहे की फैक्टरी में आग लगी, फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर मौजूद: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह 1971, 1990 और 2000 में मेघना सीट से ओडिशा विधानसभा सीट के लिए निर्वाचित हुए।

वह 1971 में बिश्वनाथ दास की कैबिनेट में युवावस्था में ही शिक्षा और संस्कृति मंत्री बन गए थे। वह 2000 से 2004 के बीच ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष थे।

कार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जे बी पटनायक को हराकर कटक से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य नेताओं ने कार के निधन पर शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\