देश की खबरें | हरियाणा में पूर्व विधायक, सात अन्य की हत्या मामले में फरार व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व विधायक रेलू राम पुनिया के दामाद संजीव कुमार को हत्या के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यमुनानगर (हरियाणा), एक फरवरी हरियाणा के पूर्व विधायक रेलू राम पुनिया के दामाद संजीव कुमार को हत्या के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुमार राजनीतिज्ञ और सात अन्य की हत्या करने के लिए उम्र कैद की सजा काट रहा था लेकिन दो साल पहले पैरोल पर आने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि संजीव मई, 2018 में पैरोल पर बाहर आया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा और तब से वह फरार था।

पुलिस के अनुसार हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से संजीव को गिरफ्तार किया।

कुरुक्षेत्र जेल के उपाधीक्षक की शिकायत पर जून 2018 में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था।

इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि एसटीएफ की टीम ने उसके मेरठ में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद छापे की कार्रवाई की।

इससे पूर्व पुलिस ने यहां बताया था कि संजीव को कुरुक्षेत्र जेल से दो सप्ताह की पैरोल मिली थी और उसे 31 मई, 2018 को वापस रिपोर्ट करनी थी।

पुलिस ने बताया था कि दोषी ने अपना पता यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र के चंगनौली गांव के रूप में दिया था।

हालांकि संजीव न तो दिये गये पते पर पहुंचा और न ही कुरुक्षेत्र जेल वापस आया। इसके बाद उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

वर्ष 2001 में हिसार के लिटानी गांव में पूर्व विधायक और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के लिए रेलू राम पुनिया की बेटी सोनिया और उसके पति संजीव कुमार को मौत की सजा सुनाई गई थी।

बाद में उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था।

पुनिया 1996 में हिसार जिले के बरवाला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट