देश की खबरें | पूर्व मंत्री कदम ने पवार पर लगाया शिवसेना को नुकसान पहुंचाने का आरोप, राकांपा ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार शिवसेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सौंपे थे।

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार शिवसेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सौंपे थे।

कदम ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए दावा किया कि पवार द्वारा शिवसेना को ‘‘व्यवस्थित रूप से कमजोर’’ किया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी लेकिन ठाकरे पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कदम की टिप्पणी को खारिज करते हुए दावा किया कि शिवसेना में विभाजन के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है और बागी नेता पवार को निशाना बनाकर इससे ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

कदम ने सोमवार को ठाकरे को लिखे एक पत्र में ‘‘शिवसेना नेता’’ के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। शिवसेना अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम को घोषणा की कि कदम को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। बाद में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे ने कदम को नेता के रूप में ‘‘बहाल’’ किया।

ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल है। शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों द्वारा पार्टी के खिलाफ बगावत करने के बाद पिछले महीने एमवीए सरकार गिर गई। कदम ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैंने उद्धवजी को पर्याप्त सबूत दिए कि कैसे राकांपा प्रमुख शरद पवार शिवसेना को कमजोर कर रहे थे।’’ कदम ने दावा किया कि उन्होंने (पवार ने) कुनाबी समुदाय (कोंकण में) के सदस्यों को अच्छे पद दिए और उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत किया।

उन्होंने आगे दावा किया, ‘‘मुख्यमंत्री हमारे थे, धन सरकारी खजाने से आया, लेकिन पार्टी (शिवसेना) को पवार ने चरणबद्ध तरीके से कमजोर कर दिया। कई विधायकों ने आपके (उद्धव ठाकरे के) सामने ऐसी ही चिंता व्यक्त की, लेकिन आप पवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।’’

कदम ने कहा कि अगर (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो क्या उन्होंने उद्धव ठाकरे को राकांपा और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने दिया होता? पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में (2019 में) सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के उद्धव ठाकरे के कदम का विरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे (उद्धव से) कहा कि यह पाप करने जैसा है। उनकी (बालासाहेब ठाकरे की) आत्मा को इस तालमेल से शांति नहीं मिलेगी।’’

पिछले महीने, जब शिंदे ने पार्टी के खिलाफ बगावत की तो रामदास कदम के बेटे और रत्नागिरी जिले के दापोली से विधायक योगेश कदम भी बागी खेमे में शामिल हो गए थे। इस बीच, राकांपा प्रवक्ता तापसे ने कहा कि पवार की पहल के कारण एमवीए का गठन किया गया और बगावत के बाद भी राकांपा उद्धव ठाकरे और शिवसेना के उनके नेताओं के समूह का समर्थन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\