देश की खबरें | महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अधिक बिल आने के खिलाफ किया प्रदर्शन, बिजली के बिल जलाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वैश्विक महामारी के दौरान अधिक बिल आने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार के कोई कदम ना उठाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और बिजली के बिल जलाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 23 नवम्बर भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वैश्विक महामारी के दौरान अधिक बिल आने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार के कोई कदम ना उठाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और बिजली के बिल जलाए।

राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इस माह ही शुरुआत में बिजली के बिल संबंधी समस्या का सामना कर रहे लोगों को राहत देने का संकेत देते हुए कहा था कि दिवाली का उपहार जल्द मिलेगा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दौलत के चक्कर में पिता और सौतेली मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश.

मंत्री ने हालांकि कुछ दिन पहले कहा कि सरकार अभी तक बिजली के बढ़े बिल की समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर पाई है और ऐसे में लोगों को उसका पूरा भुगतान करना होगा।

सरकार के खिलाफ भाजपा के राज्यव्यापी प्रदर्शन के तौर पर बावनकुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर के कोराडी क्षेत्र में महादुला स्थित अपने आवास के पास सोमवार को बिजली के बिल जलाए।

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks BJP Govt: महंगाई और कोरोना को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा-किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और तानाशाह भाजपा दाम बढ़ा रही है.

बावनकुले ने पिछले सप्ताह मांग की थी कि जिन लोगों ने प्रतिदिन 300 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया, उन्हें मार्च से जून की अवधि के बीच बिल भुगतान में छूट मिलनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की नौकरी भी चली गई और कई लोगों को बढ़े हुए बिल मिले हैं। सरकार को इन बिलों को ठीक करना चाहिए।

राउत ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार इन बिजली के बिलों के संबंध में कोई राहत नहीं दे पाएगी।

उन्होंने दावा किया था कि बिजली कम्पनियों को भारी नुकसान हो रहा है और इसके लिए भाजपा सरकार से विरासत में मिली ‘‘गड़बड़’’ जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी