देश की खबरें | पूर्व विधान परिषद सदस्य रामचंद्र राव तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विधान परिषद (एमएलसी) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता एन रामचंद्र राव को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

हैदराबाद, एक जुलाई पूर्व विधान परिषद (एमएलसी) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता एन रामचंद्र राव को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

वह केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का स्थान लेंगे।

चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने राव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

करंदलाजे ने यहां आयोजित समारोह में कहा, "मैं घोषणा करती हूं कि रामचंद्र राव को सर्वसम्मति से तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष चुना गया है।"

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बी. संजय कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राव को बधाई दी।

राव की नियुक्ति को राज्य में पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।

राव राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे और उनके निर्वाचन की घोषणा आज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें