देश की खबरें | भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच रविवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रांची/जमशेदपुर, 18 अगस्त झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच रविवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सोरेन के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। उन्होंने और ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद चंपई सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता से मुलाकात नहीं की है और वह राष्ट्रीय राजधानी में एक ‘निजी’ यात्रा पर हैं।

शुक्रवार को मीडिया में आईं कुछ खबरो में दावा किया गया था कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन सोरेन ने शनिवार को कहा था कि उन्हें अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जमशेदपुर रवाना होने से पहले उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा था, ‘‘मुझे ऐसी अटकलों और खबरों के बारे में कुछ नहीं पता... मैं जहां हूं, वहीं हूं...।’’

जब भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी से सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मुझे केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड