देश की खबरें | पूर्व भारतीय विकेटकीपर साहा बंगाल अंडर-23 टीम के कोच बनने की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के छह महीने बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रिद्धिमान साहा कोचिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें अंडर-23 राज्य टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के छह महीने बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रिद्धिमान साहा कोचिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें अंडर-23 राज्य टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है।

चालीस वर्षीय साहा ने इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लीग चरण अभियान के अंत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ऐसा माना जा रहा है कि बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला सीनियर टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि पूर्व ऑफ स्पिनर सौरभ लाहिड़ी अंडर-19 टीम के कोच होंगे।

सीएबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘ सीएबी के अधिकारी अगले हफ्ते तक विभिन्न टीमों के लिए सभी उम्मीदवारों पर फैसला कर लेंगे। निश्चित रूप से रिद्धिमान से बात हो चुकी है और अगले हफ्ते अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा। सौरव गांगुली और पंकज रॉय के अलावा वह 40 टेस्ट के साथ बंगाल का बड़ा नाम हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतने लंबे समय तक शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने का उनका अनुभव बंगाल क्रिकेट की अगली पीढ़ी के लिए फायदेमंद साबित होगा। रिद्धिमान पहले से ही कई कोचिंग सेंटर चलाते हैं और वह जूनियर खिलाड़ियों के लिए एक बेहद अनुभवी कोच रहे हैं। वह कोचिंग के प्रति जुनूनी हैं। उम्मीद है कि वह इसके लिए तैयार होंगे।

वहीं दिल्ली रणजी टीम के मुख्य कोच पद के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी सरनदीप सिंह और विजय दहिया के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों ने इस पद के लिए आवेदन किया है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) विभिन्न आयु वर्ग (अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23) के साथ सीनियर टीमों के लिए सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं के साक्षात्कार आयोजित कर रहा है।

सरनदीप वर्तमान में दिल्ली के मुख्य कोच हैं जबकि दहिया पहले भी कई मौकों पर राज्य टीम की कमान संभाल चुके हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच हैं और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के भी कोच रह चुके हैं।

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन उम्मीदवार दौड़ में हैं। हमारे वर्तमान कोच सरनदीप और कोचिंग के अनुभवी दहिया दोनों साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं। तीसरे मजबूत उम्मीदवार दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर राजीव विनायक हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट