भारत के पूर्व ट्रेनर बसु ने क्रिकेटरों को ब्रेक में ‘स्क्रीन टाइम’ कम रखने की सलाह दी

बसु 2015 से 2019 के बीच भारतीय टीम के साथ थे । उन्होंने तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, , उमेश यादव और मोहम्मद शमी के साथ काफी काम किया है ।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारत के पूर्व दमखम और अनुकूलन कोच शंकर बसु का मानना है कि मैदान पर दौड़े बिना फिटनेस बनाये रखना तेज गेंदबाजों के लिये मुश्किल होगा । इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेटरों को लॉकडाउन के दौरान ‘स्क्रीन टाइम’ कम से कम रखने की सलाह भी दी ।

बसु 2015 से 2019 के बीच भारतीय टीम के साथ थे । उन्होंने तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, , उमेश यादव और मोहम्मद शमी के साथ काफी काम किया है ।

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़े बसु ने कहा ,‘‘ मौजूदा हालात में बल्लेबाज फिर भी काम चला लेंगे लेकिन गेंदबाजों के लिये मुश्किल होगी । वे अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे लेकिन फिटनेस बनाये रख पाना काफी कठिन चुनौती है ।’’

उन्होंने कहा कि चुनौती क्रिकेट बहाल होने पर मैच फिटनेस बनाये रखने की होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सामान्य हालात होने पर मैच शुरू होंगे और ऐसे में अचानक अभ्यास का दबाव बनेगा । तेज रफ्तार से फिर गेंदबाजी करना तेज गेंदबाजों के लिये काफी जोखिमपूर्ण होगा ।’’

बसु ने कहा कि आजकल हर भारतीय क्रिकेटर फिटनेस को काफी गंभीरता से ले रहा है तो दिक्कत नहीं होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह तारीफ के काबिल है कि सभी अपनी फिटनेस पर खुद ध्यान दे रहे हैं । सभी के पास घर में जिम है और वे दमखम पर काम कर रहे हैं । लेकिन यह नहीं कह सकते कि अनुकूलन पर कितना काम करने की जरूरत है ।’’

उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा ,‘‘ दिन भर लेटे रहना और चैनल बदलते रहना सही नहीं होगा । इससे दर्द को न्यौता मिलेगा । अपनी नींद का समय तय करे और उसके अनुसार दिनचर्या तय करे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट