Derek Underwood Dies: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड का 78 साल की उम्र निधन

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर डेरेक अंडरवुड का सोमवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

डेरेक अंडरवुड( Credit: Twitter/@TheBarmyArmy)

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर डेरेक अंडरवुड का सोमवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे. भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को अपनी गेंदबाजी से परेशान करने वाले अंडरवुड को 60 और 70 के दशक की पिचों पर खेलना खतरनाक था. गेंदों में बेहद सटीकता से अपने समकालीन गेंदबाजों में काफी लोकप्रिय अंडरवुड ने 86 टेस्ट में 297 विकेट झटके जो इंग्लैंड के किसी भी स्पिनर के सर्वाधिक विकेट हैं. अंडरवुड ने 24 साल के अपने प्रथम श्रेणी करियर में 2465 विकेट झटके. यह भी पढ़ें: आईपीएल के 17वें सीजन के टॉप मोमेंट्स जब MS धोनी ने रोक दीं थीं फैंस की धड़कनें, छक्कों की हैट्रिक से लेकर डाइविंग कैच तक खास पल का देखें Video

उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में 29 विकेट हासिल किये जिससे इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी। यह इंग्लैंड की 1933-34 दौरे के बाद पहली जीत थी.

अंडरवुड ने गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ‘लिटिल मास्टर’ को क्रिकेट के लंबे प्रारूप में 11-11 दफा आउट किया है.

गावस्कर ने भी हाल में जिक्र किया था, ‘‘किसी भी हालात में अंडरवुड का सामना करना बहुत मुश्किल था. वह इतनी सटीक गेंदबाजी करते थे और स्टंप पर ही गेंद डालते थे. ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘वह जब चाहते थे तो तेजी से गेंद डाल देते थे जिससे आपको अपना शॉट खेलने के लिए बहुत पहले ही पॉजिशन में होना पड़ता था. मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें वह और एंडी रॉबर्ट्स सबसे कठिन गेंदबाज थे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट