देश की खबरें | भाजपा की आठवीं सूची में पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू शामिल, सनी देओल का टिकट कटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी की जिसमें पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल है जबकि पार्टी ने अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी की जिसमें पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल है जबकि पार्टी ने अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है।

पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काटकर उनके स्थान पर दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनाया है। बब्बू, सुजानपुर के विधायक रहे हैं। वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा के लिए गुरदासपुर ऐसी सीट रही है जिसे जीतने के लिए पार्टी अभिनेताओं पर निर्भर रही है। लेकिन इस बार उसने संगठन के एक व्यक्ति पर भरोसा जताया है।

देओल ने 2019 में यह सीट जीती थी, जबकि दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने चार बार लोकसभा में भाजपा के लिए इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

अभिनेता देओल ने सांसद के तौर पर बहुत कम योगदान दिया है और संसदीय कार्यवाही और अपने निर्वाचन क्षेत्र से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। इस वजह से भाजपा को पंजाब में पार्टी को कुछ शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

भाजपा ने जिन दलबदलू नेताओं को टिकट दिया है वे सभी निवर्तमान लोकसभा में अपनी-अपनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू को पंजाब के जालंधर सीट से तथा कांग्रेस का दामन छोड़कर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू एवं परनीत कौर को क्रमश: लुधियाना और पटियाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से टिकट दिया गया है। वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्य हैं।

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट गंवाने वाले हंस राज हंस को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल की बीरभूम संसदीय सीट से भाजपा ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष धर को टिकट दिया है।

पार्टी ने झाड़ग्राम से प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें निवर्तमान सांसद कुनार हेम्ब्रम की जगह प्रत्याशी बनाया गया है। हेम्ब्रम ने इस महीने की शुरुआत में भाजपा छोड़ दी थी।

ओडिशा के जाजपुर से रवीन्द्र नारायण बेहरा और कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने अब तक 411 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी