देश की खबरें | पूर्व उप मुख्यमंत्री के बेटे और परिवार की हत्या, छह आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहे प्यारेलाल कंवर के पुत्र, पुत्रवधू और उनकी पुत्री की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या के आरोप में पुलिस ने भाई और भाभी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।

कोरबा, 21 अप्रैल अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहे प्यारेलाल कंवर के पुत्र, पुत्रवधू और उनकी पुत्री की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या के आरोप में पुलिस ने भाई और भाभी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने हरीश कंवर (46), हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर (30) और पुत्री याशिका कंवर (चार) की हत्या के आरोप में परमेश्वर कंवर, रामप्रसाद मन्नेवार, हरभजन कंवर, धनकुंवर कंवर, सुरेंद्र कंवर और एक बालिका को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसमा गांव में कंवर परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या की जानकारी मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कंवर परिवार के मकान से हरीश, उसकी पत्नी और पुत्री का शव बरामद किया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तब जानकारी मिली कि हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन कंवर के साले परमेश्वर ने अपने मित्र रामप्रसाद मन्नेवार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि परमेश्वर कंवर से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि हरीश कंवर के साथ उसका पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए उसने अपने मित्र के साथ मिलकर हरीश और उसके परिवार की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्या की साजिश में हरीश के भाई हरभजन कंवर, उसकी पत्नी धनकुंवर, सुरेंद्र कुंवर और एक नाबालिग लड़की के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अन्य तथ्यों के भी सामने आने की संभावना है।

प्यारे लाल कंवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह जिले के रामपुर क्षेत्र से विधायक रहे हैं। कंवर अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड