देश की खबरें | अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना तमिल फिल्म के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना तमिल फिल्म के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

निर्माण कंपनी 'ड्रीम नाइट स्टोरीज' भी इससे फिल्म निर्माण में कदम रखने जा रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरेश रैना उनके आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं।

रैना ने भी यह पोस्ट अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा की।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चिन्ना थाला सुरेश रैना का डीकेएसप्रोडक्शन में स्वागत है।”

तमिलनाडु में रैना को क्रिकेट प्रशंसक ‘चिन्ना थाला’ कहकर पुकारते हैं।

वीडियो में रैना को एक स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जहां प्रशंसक उनका स्वागत कर रहे हैं।

डी. सरवण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन लोगन करेंगे। इसमें संगीत संतोष नारायणन का होगा।

रैना (38) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

रैना ने वर्ष 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड