देश की खबरें | राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जयपुर, चार मार्च राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के दौरान उनके साथ उनके बेटे एवं झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे का दोपहर में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसे राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके सहयोगी ने इसको खारिज कर दिया और कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम है जिसे वह हर साल अपने जन्मदिन पर आयोजित करती हैं।

इस साल यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन से पहले आयोजित किया जा रहा है। उनका जन्मदिन आठ मार्च को है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह सहित अन्य नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\