देश की खबरें | मुजफ्फरनगर जिला जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुरहापुर के पूर्व विधायक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को मुजफ्फरनगर जिला जेल के अंदर एक कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर, 17 अप्रैल बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को मुजफ्फरनगर जिला जेल के अंदर एक कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र बिजनौर जिले में आता है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जिला जेल के अंदर बरामद मोबाइल फोन के संबंध में गाजी को बुधवार को नई मंडी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

राणा गाजी का संबंधी है। वह पांच दिसंबर, 2024 से जेल में बंद है और वर्तमान में एक स्थानीय स्टील फैक्ट्री में जीएसटी छापे में बाधा डालने से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में है।

एसपी प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी अपने रिश्तेदार शाहनवाज राणा के लिए जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने में शामिल थे।’’

उन्होंने कहा ‘‘सबूतों के आधार पर गाजी को हिरासत में ले लिया गया। जेल के अंदर तलाशी अभियान के दौरान शाहनवाज राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राणा का बेटा मोहम्मद गाजी का दामाद है।

मामले में जांच जारी है और अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि मोबाइल फोन उच्च सुरक्षा वाली जेल में कैसे पहुंचा।

पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड