देश की खबरें | बसपा के पूर्व नेता लालजी वर्मा, रामअचल राजभर ने की सपा में शामिल होने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर ने अंबेडकरनगर में आगामी सात नवंबर को आयोजित होने जा रही रैली के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने का ऐलान किया है।

लखनऊ, 25 अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर ने अंबेडकरनगर में आगामी सात नवंबर को आयोजित होने जा रही रैली के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने का ऐलान किया है।

वर्मा और राजभर को बसपा मुखिया मायावती ने पिछली तीन जून को पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था।

वर्मा ने सपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हम यहां आगामी सात नवंबर को अंबेडकरनगर में आयोजित होने जा रही सत्ता परिवर्तन जनादेश रैली में सपा अध्यक्ष को न्योता देने आए हैं। इस रैली में हम अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से सपा में शामिल होंगे।”

लालजी वर्मा अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से तथा राम अचल राजभर अकबरपुर सीट से विधायक हैं। इन दोनों ही नेताओं को कभी बसपा प्रमुख मायावती का बेहद करीबी माना जाता था। राजभर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और वर्मा राज्य विधानसभा में बसपा विधायक दल के नेता थे। यह दोनों ही वर्ष 2007 से 2012 तक रही बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं पिछले 25 वर्षों तक और राम अचल राजभर 35 वर्षों तक बसपा में रहे। हम दोनों ही बसपा के समर्पित कार्यकर्ता थे लेकिन हमें तीन जून को पार्टी से निकाल दिया गया। उस वक्त मैं कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहा था और पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया था।”

वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सपा ही उसका एकमात्र विकल्प है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर वर्मा और राजभर का स्वागत करते हुए कहा कि सपा का कारवां रोजाना बढ़ रहा है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट