देश की खबरें | ‘बीसूका’ की राज्य व जिला स्तरीय समितियों का गठन एक माह में: डॉ. चंद्रभान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) से संबंधित राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय समितियों का गठन अगले एक माह में कर दिया जाएगा।

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान में बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) से संबंधित राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय समितियों का गठन अगले एक माह में कर दिया जाएगा।

यह जानकारी बीस सूत्री कार्यक्रम की आयोजन, क्रियान्वयन व समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में अर्जित प्रगति की समीक्षा करते हुए दी।

उन्होंने कई जिलों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं पाये जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की।

सरकारी बयान के अनुसार डॉ. चन्द्रभान ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आगामी माह की 10 तारीख तक सभी संबंधित विभागों एवं जिलों से 31 मार्च 2022 तक की अर्जित प्रगति रिपोर्ट मंगवाया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत रूप से समीक्षा की जा सके तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य निष्पादन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय में राज्य हमेशा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य योजना तैयार कर सतत् पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे, ताकि अगले वित्तीय वर्ष में समस्त महत्त्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त किये जा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\