जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर बढ़कर 642 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.01 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच नवंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.01 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

यह वृद्धि विदेशी मुद्रा आस्तियों तथा सोने के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि की वजह से संभव हुई।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.36 अरब डॉलर बढ़कर 578.46 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 57.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.01 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.30 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 10 लाख डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट