जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जून को समाप्त सप्ताह में 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 जून देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जून को समाप्त सप्ताह में 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.318 अरब डॉलर घटकर 593.749 अरब डॉलर रह गया था।

अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इस भंडार में गिरावट आई है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.578 अरब डॉलर बढ़कर 527.651 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 32.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.049 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.249 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.149 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी