जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर घटकर 638.646 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 99.7 करोड़ डॉलर घटकर 638.646 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मुंबई, एक अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 99.7 करोड़ डॉलर घटकर 638.646 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.47 अरब डॉलर घटकर 639.642 अरब डॉलर रह गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.255 अरब डॉलर घटकर 576.731 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 32.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.43 अरब डॉलर हो गया।

आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.5 करोड़ डॉलर घटकर 19.379 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार भी 1.3 करोड़ डॉलर घटकर 5.106 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी